Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईसीसी ने बांग्लादेश से भारत न जाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार को कहा, बीसीबी अपने फैसले पर कायम

इस बैठक में वैश्विक टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आईसीसी ने जहां यह स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही तय किया जा चुका है और बांग्लादेश से अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, वहीं बीसीबी अपने फैसले पर कायम रहा। हालांकि, दोनों पक्षों ने समाधान तलाशने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है।

13 Jan 2026

आईसीसी ने बांग्लादेश से भारत न जाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार को कहा, बीसीबी अपने फैसले पर कायम

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत की यात्रा न करने के अपने फैसले को एक बार फिर दोहराया है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत के बाहर अपने मुकाबले कराने की मांग दोहराई।

इस बैठक में वैश्विक टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आईसीसी ने जहां यह स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही तय किया जा चुका है और बांग्लादेश से अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, वहीं बीसीबी अपने फैसले पर कायम रहा। हालांकि, दोनों पक्षों ने समाधान तलाशने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है।

बीसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा,“आज दोपहर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी पर चर्चा की गई।”

बैठक में बीसीबी की ओर से अध्यक्ष एमडी अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष एमडी शकावत हुसैन और फारूक अहमद, क्रिकेट संचालन समिति के निदेशक व चेयरमैन नज़मुल अबेदीन, तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी निज़ाम उद्दीन चौधरी शामिल हुए।

बीसीबी के अनुसार, “चर्चा के दौरान बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत की यात्रा न करने के अपने फैसले की पुनः पुष्टि की और आईसीसी से बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर कराने पर विचार करने का अनुरोध किया।”

वहीं आईसीसी ने इस मांग से जुड़ी व्यावहारिक और लॉजिस्टिक चुनौतियों को रेखांकित किया। आईसीसी का कहना था कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है, इसलिए इसमें बदलाव करना आसान नहीं है। इसके बावजूद आईसीसी ने बीसीबी से अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, लेकिन बांग्लादेश बोर्ड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

बीसीबी ने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोर्ड ने कहा,

“बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे के समाधान के लिए आईसीसी के साथ सकारात्मक संवाद जारी रखेगा।”

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मुद्दे पर और बातचीत हो सकती है। हालांकि, विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही सप्ताह शेष हैं, ऐसे में टूर्नामेंट शेड्यूल में बड़े बदलाव की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। बावजूद इसके, आईसीसी इस मामले पर अंतिम फैसला जल्द लेने की तैयारी में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी ने बांग्लादेश से भारत न जाने के अपने फैसले पर पुनर्वि
इस बैठक में वैश्विक टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आईसीसी ने जहां यह स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पहले ही तय किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News